March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA सरकार ने ADGP लॉ एंड ऑर्डर बदला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- इनेलो नेता नफे सिंह राठी की हत्या के बाद हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में सीनियर लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है.. जिसमें सबसे अहम ADGP ममता सिंह का तबादला है.. सरकार ने उनसे ADGP लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी वापस ले ली है.. उनकी जगह पर अब संजय सिंह को राज्य का नया ADGP लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है.. नफे राठी की कुछ दिन पहले बहादुरगढ़  मे कार सवार शूटर्स ने गोलियां मार कर हत्या कर दी थी.. जिसके बाद विधानसभा मेंलॉ एंड ऑर्डर को लेकर खूब बवाल मचा था। ADGP ममता सिंह के अलावा कई सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं..जिनमें संगीता कालिया को DIG प्रमोट कर DIG/IRB भोंडसी गुरुग्राम लगाया गया है..

इसके अलावा अर्श वर्मा को महेंद्रगढ़ का नया SP बनाया गया है.. आलोक कुमार राय DGP एचआर एंड लिटिगेशन और संजीव कुमार जैन DGP हरियाणा ह्यूमन राइट कमीशन का जिम्मा देखेंगे.. अमिताभ सिंह ढिल्लों एंटी करप्शन ब्यूरो का ADGP लगाया गया है.. राजेश दुग्गल गुरुग्राम के जॉइंट कमिश्नर होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 जिलों में नशा सप्लाई करने आया था तस्कर, 30 लाख की चरस समेत किया काबू

Voice of Panipat

PANIPAT में युवक ने की आत्महत्या, 2 महीने पहले छोड़ा था नशा, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

Haryanaपुलिस में SC-OBC अधिकारियों की कमी

Voice of Panipat