22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

जेजेपी ने किया संगठन में विस्तार, नए पदाधिकारियों की देखिए लिस्ट

*जेजेपी संगठन में विस्तार, महिला प्रकोष्ठ में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां

*महिला प्रदेश कार्यकारिणी में 16 वरिष्ठ नेत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

*सभी 22 जिलों में जेजेपी महिला जिला अध्यक्षों की भी नियुक्ति

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- जननायक जनता पार्टी ने अपने महिला प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, विधायक नैना सिंह चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद 39 महिला पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। प्रोमिला शर्मा को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष और रणजीत कौर, पदमा सिंगला और निर्मला कुंडू को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। वहीं शैलजा भाटिया प्रदेश प्रधान महासचिव और कृष्णा खरब प्रदेश संगठन सचिव होंगी। जेजेपी महिला प्रदेश महासचिव के पद पर ओम धारा, बिमला चौधरी, चित्रा नैन, सुविधा और शीला यादव को नियुक्त किया गया है। वहीं निर्मला रेढू, शीला फोगाट, मिलन बावा, सुनीता कोटड़ा और सरोज लुथरा को महिला प्रदेश सचिव बनाया है।

 जेजेपी ने सभी जिलों में महिला अध्यक्षों की नियुक्तियां करते हुए अंबाला में सरबजीत कौर, भिवानी में सुलोचना पोटलिया, दादरी में लक्ष्मी बालोदा, फरीदाबाद में हरमीत कौर और फतेहाबाद में कैलाशो रानी को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं। पार्टी ने गुरुग्राम जिले में रितू कटारिया को शहरी तथा अनु पटौदी को ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष बनाया हैं। वहीं हिसार में कृष्णा भाटी, झज्जर में बबीता पूनिया, जींद में उर्मिला मलिक, कैथल में रीना खेड़ी और करनाल में रीटा शर्मा को महिला जिला प्रधान के पद पर नियुक्त किया है।

इनके अलावा कुरुक्षेत्र जिले में सीता देवी, महेंद्रगढ़ में सुलोचना ढिल्लों, नूंह में मुमताज, पलवल  में प्रेरणा कालड़ा, पंचकुला में अंजू राय और पानीपत में गीता पालड़ी जेजेपी की महिला जिला अध्यक्ष होंगी। वहीं रेवाड़ी में कमलेश डाबला, रोहतक में मीना मकड़ौली, सिरसा में सरोज डूडी, सोनीपत में सरोज बेनीवाल और यमुनानगर में बलविंदर कौर को महिला जिला प्रधान बनाया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: सेनेटरी इंस्पेक्टर की रिपोर्ट तैयार, विजिलेंस को सौंपी जाएगी

Voice of Panipat

GST की नई दरें कल से लागू, सामान सस्ते होंगे

Voice of Panipat

पानीपत में फैक्ट्री व गोदाम में चोरी करने वाले गिरफ्तार

Voice of Panipat