33.3 C
Panipat
March 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINTERNATIONALPANIPAT NEWS

Haryana के नए DGP पर आज दिल्ली में मंथन, ओपी सिंह होंगे रिटायर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के गृह विभाग के कार्यवाहक DGP ओपी सिंह और होम गार्ड के कमांडेंट जनरल और नागरिक सुरक्षा निदेशक मोहम्मद अकील को कल सेवानिवृत्ति की आयु प्राप्त होने पर सेवानिवृत्त होने का आदेश जारी किया… संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की पैनल कमेटी डीजीपी पद के लिए तीन अधिकारियों के पैनल को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी… यह पैनल राज्य सरकार को भेजा जाएगा… 1 जनवरी को नए DGPके संबंध में आदेश जारी होने की संभावना है… पैनल में शामिल होने वाली कमेटी में यूपीएससी के अध्यक्ष, या उनकी अनुपस्थिति में, सदस्य, केंद्रीय गृह सचिव या उनके द्वारा नॉमिनेटेड व्यक्ति, राज्य के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी ओपी सिंह और गृह मंत्रालय द्वारा नॉमिनेटेड सीपीओ या सीपीएमएफ के प्रमुखों में से एक अधिकारी शामिल होंगे….उनके साथ दो अन्य सीनियर ऑफिसर 1989 बैच के मोहम्मद अकील और 1991 बैच के आलोक कुमार रॉय भी रिटायर हो चुके हैं… इसके गृह विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं… डीजी जेल को वर्तमान में तीन महीने का अतिरिक्त कार्यकाल दिया गया है…

आपको बता दे कि वहीं हरियाणा सरकार ने 16 दिसंबर को 5 अधिकारियों  शत्रुजीत  कपूर (1990 बैच), एसके जैन (1991 बैच), अजय सिंघल (1992 बैच), आलोक मित्तल और अर्शिंदर चावला (दोनों 1993 बैच) के रिकॉर्ड सहित एक प्रस्ताव भेजा गया है… कपूर ने न्यूनतम कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए थे और साथी आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बढ़ते दबाव के बीच उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी पर भेज दिया गया था… 14 अक्टूबर को कपूर छुट्टी पर चले गए और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह को राज्य के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घट गए LPG सिलेंडर के दाम, यहां पढ़े नई कीमत

Voice of Panipat

इस Holi पर कर सकते है इन हजारों सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन

Voice of Panipat

PANIPAT में लव मैरिज के 2 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

Voice of Panipat