March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipat

DC ने लताड़ा जीटी रोड पर काम कर रही कंपनी के अधिकारियो को, कहा- एनएचएआई अफसरो के खिलाफ दर्ज करो शिकायत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत जिले में तेज बारीश के बाद जीटी रोड पर बीबीएमबी ऑफिस के बाहर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण आवागमन में लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए उपायुक्त (डीसी) वीरेन्द्र कुमार दहिया ने स्वयं संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि आपकी कंपनी की लापरवाही के कारण जल निकासी दुरुस्त नहीं होने से यातायात बाधित हो रहा है। उपायुक्त ने जीटी रोड पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी व एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही से काम करने व जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण यातायात बाधित होने के चलते शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए।

डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने मौके पर ही संबंधित विभागों एवं निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को तलब किया। डीसी ने दो टूक शब्दों में कहा कि आवागमन में जीटी रोड पर लोगों को किसी प्रकार की समस्या आने के लिए कंपनी जिम्मेदार होगी। उपायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीसी विरेंद्र कुमार दहिया ने निर्माण कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को कहा कि अभी बारीश का मौसम लंबा चलने वाला है किसी भी सूरत में जल भराव की स्थिति न बने, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इस मौके पर एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, डीआरओ राजकुमार भोरिया, तहसीलदार पानीपत, नगर निगम, सिंचाई विभाग व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

2 अगस्त को मिलेगी PM किसान की 20वीं किस्त, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपए

Voice of Panipat

हरियाणा और पंजाब की जेलों में मेडिकल स्टाफ की कमी पर HC ने मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

Voice of Panipat

कांग्रेस का कृषि बिलों के विरोध में पैदल मार्च, कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर छोड़ा

Voice of Panipat