January 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

हरियाणा के 63 साल के जसमेर सिंह संधू के मुरीद हुए दिल्ली के CM केजरीवाल, किया ये ट्वीट

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा निवासी 63 साल के जसमेर सिंह संधू के कारनामे से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुरीद हुए..63 साल की उम्र में कोई अपना जन्मदिन उम्र से ज्यादा किलोमीटर (यानि 63 किलोमीटर) की दौड लगाकर मनाए तो उसे आप बुजुर्ग कहेंगे या नौजवान? दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पानीपत निवासी जसमेर सिंह संधू की इस चौंका देने वाली उपलब्धि पर उन्हें ट्विटर के जरिये बधाई दी और साल दर साल ऐसे ही कारनामे करते रहने की शुभकामनाएं दी|

“केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा “A very happy birthday @FlyingSandhu and Congratulations at this amazing feat. Keep getting younger wid each passing year.”

बता दे कि फ्लाइंग संधू  (@flyingSandhu) के नाम से मशहूर जसमेर सिंह संधू मूल रूप से करनाल के गगसीना गांव के रहने वाले हैं|  इस साल भी जसमेर सिंह ने अपना जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया| जसमेर सिंह संधू अपने जन्मदिन पर हर साल अपनी उम्र के आंकड़े को हराते हैं और जितने साल की उनकी उम्र होती है उससे ज्यादा किलोमीटर दौडते हैं| जसमेर सिंह 25 अगस्त को 63 साल के हुए हैं|

इस मौके पर जसमेर सिंह संधू ने मंगलवार रात 12 बजे पानीपत टोल से दौडना शुरु किया और करनाल होते हुए वापस पानीपत तक दौडते हुए 63 किलोमीटर से ज्यादा का सफ़र तय किया| इस बार जसमेर सिंह संधू युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए दौड रहे थे| अच्छे भोजन और रनिंग से कैसे स्वास्थ्य ठीक रखा जा सकता है इसका जसमेर सिंह संधू जीता जागता उदाहरण हैं| जसमेर सिंह अनाज नहीं खाते हैं यानि न रोटी खाते हैं और न चावल| संधू ने कच्ची सब्ज़ी, हरे पत्ते और फलों को ही अपना भोजन बना लिया है और इसी को अपनी ऊर्जा का कारण बताते हैं| दाल और दूध भी उनकी डाइट में शामिल हैं|

जसमेर सिंह संधू अब अपनी दिवंगत पत्नी के नाम पर एक रनर्स फाउंडेशन की स्थापना करना चाहते हैं ताकि युवाओं को जागरूक करने के साथ साथ गांव देहात में मौजूद रनिंग और एथलेटिक्स के टैलेंट को ढूंढ कर उनको डाइट और ट्रेनिंग में विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जा सकें|

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

एक्‍शन मूवी की तरह बस से टकराई कार, मां-बेटे की मौ*त

Voice of Panipat

पानीपत में सासंद के भाई का एक्सीडेंट, सोनीपत से ड्यूटी कर लौट रहे, हाईवे पर गाड़ी से टकराकर 3 बार पलटी कार

Voice of Panipat