21.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किसानों को बड़ा तोहफा, कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफ करने का ऐलान

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री आज अपने सेकेंड टर्म के कार्यकाल का बजट पेश कर रहे हैं.. बजट 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए होगा। यह पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है.. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- विकसित भारत की यात्रा में विकसित हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। मेरे लिए लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है.. भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने कोविड का भी सामना किया..

अगले दो दशक अमृत काल के हैं। जिसमें भारत दुनिया का अग्रणी विकसित देश बनेगा और विश्व गुरु बनेगा.. इस बार प्रदेश का बजट 1.89 लाख करोड़ रुपए होगा.. ये बजट पिछली बार से 11 प्रतिशत ज्यादा है, इस वर्ष कोई नया टैक्स नहीं है..

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 5 लाख 47 हजार किसानों के कर्ज के ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की.. मनोहर ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, दर्द समझता हूं। मैंने खुद हल चलाया है और खेती की है.. हरियाणा में शहरी विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.. ग्रामीण क्षेत्र के लिए 7,276.77 करोड़ रुपए आवंटित करने का प्रस्ताव किया गया है.. युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया जाएगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA मे तापमान 30 डिग्री पार, आने वाले 2 से 3 दिन मे हवाएं चलने की संभावना

Voice of Panipat

अब जल्द होगी हरियाणा में सस्ती बिजली, इस जगह लगाए जा रहे सोलर प्लांट

Voice of Panipat

PANIPAT:- राहगीरों से लूटपाट करने के मामले में सरगना सहित 4 आरोपी काबू, 7 वारदातों का खुलासा

Voice of Panipat