35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

करवा चौथ पर आरती करते समय,करें इन मंत्रों का जाप बढ़ेगी पति की आयु

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- देशभर में कल करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा.. यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है.. इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हेतु निर्जला उपवास रख देवों के देव महादेव संग माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना करती हैं.. साथ ही करवा माता की भी विधि-विधान से पूजा की जाती है.. इस व्रत के पुण्य प्रताप से व्रती को अक्षय फल की प्राप्ति होती है.. धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से व्रती की सभी मनोकामनाएं महादेव की कृपा से पूर्ण हो जाती हैं.. अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो करवा चौथ व्रत के दिन पूजा के समय इन चमत्कारी मंत्रों का जाप एवं आरती करें..

*करवा चौथ के मंत्र*

करकं क्षीरसंपूर्णा तोयपूर्णमयापि वा।

ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥

इति मन्त्रेण करकान्प्रदद्याद्विजसत्तमे।

सुवासिनीभ्यो दद्याच्च आदद्यात्ताभ्य एववा।।

एवं व्रतंया कुरूते नारी सौभाग्य काम्यया।

सौभाग्यं पुत्रपौत्रादि लभते सुस्थिरां श्रियम्।।

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम।

रूपं देहि, जयं देहि, यशो देहि द्विषो जहि।।

यह भी पढ़ें- कब है देवउठनी एकादशी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

*पूजा संकल्प हेतु मंत्र*

मम सुख सौभाग्य पुत्र-पौत्रादि सुस्थिर

श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।

*शिव परिवार मंत्र*

1. ॐ गणेशाय नमः

2. ॐ नमः शिवाय

3. ॐ शिवायै नमः

4. ॐ षण्मुखाय नमः

5. ॐ सोमाय नमः

महादेव पूजा मंत्र

‘ऊँ अमृतांदाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तत्रो सोम: प्रचोदयात’

मां पार्वती मंत्र

नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्‌।

प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥

करवा चौथ की आरती

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

ॐ जय करवा मैया…

सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।

यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।।

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।

दीर्घायु पति होवे , दुख सारे हरती।।

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।

गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।।

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।

व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।

ॐ जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।

जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।।

*करवा दान मंत्र*

करकं क्षीरसम्पूर्णा तोयपूर्णमथापि वा।

ददामि रत्नसंयुक्तं चिरञ्जीवतु मे पतिः॥

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- युवाओं के लिए जरूरी अच्छी खबर, ग्रुप C के 1261 पदों का विज्ञापन होगा वापस

Voice of Panipat

सोनो-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

HARYANA:- कांग्रेस को झटका, किरण चौधरी और श्रुति चौधरी बीजेपी में शामिल

Voice of Panipat