28.2 C
Panipat
August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest News

रावण दहन की आड़ में पराली जलाने के मामले आए सामने…वातावरण को खतरा बड़ा

वॉयस ऑफ पानीपत(देवेंद्र शर्मा):– दशहरा पर्व कल पुरे देश में बड़े ही धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। लेकिन दशहरे की आड़ में कई जगहों पर पराली जलाने के मामले भी सामने आए है। अभी तक पराली जलाने के पांच मामले सामने आए है।  

कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से सभी पर जुर्माना लगाने के साथ संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे । 
दशहरा पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है। इस दिन रावण के पुतले का दहन करके भगवान राम का स्वागत किया जाता है, लेकिन लाख प्रयासों और प्रोत्साहन योजना के बाद भी फसल अवशेष जलाकर कुछ लोग बुराई की ओर बढ़ रहे हैं।

कृषि उप-निदेशक ने बताया कि लोग रावण दहन का फायदा उठाने का प्रयास करके इस दिन काफी संख्या में फसल अवशेष जलाते हैं, लेकिन सेटेलाइट के माध्यम से दोनों स्थानों में फर्क किया जाता है। जिसके बाद फसल अवशेष जलाने के मामले पकड़ में आते हैं और आरोपित किसी भी तरह बच नहीं सकता है  

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एचडीएफसी बैंक ने जारी किए नतीजे, मुनाफा 29 प्रतिशत बढ़ा

Voice of Panipat

निर्मला सीतारमण पेश करेंगी आज 7वां बजट, टैक्स में मिल सकती है राहत

Voice of Panipat

अगर आप भी करने जा रहे है ट्रेन में सफर, जरुर पढ़ लें ये खबर

Voice of Panipat