33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

BJP नेता ने नहीं लिया दहेज,1 रुपए में किया बेटे का रिश्ता

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- BJP नेता कृष्ण छौक्कर के बेटे का रिश्ता हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरि की बेटी गरिमा के साथ हुआ है.. शादी के कार्यक्रम के दौरान सभी सगे संबंधियों के सामने जब भोपाल सिंह की ओर से गौरव को तिलक किया गया और उसकी झोली में पैसे डाले गए तो कृष्ण छौक्कर ने उनमें से केवल 1 रुपया रखकर बाकी सारे पैसे उन्हें वापस लौटा दिए..

BJP नेता कृष्ण छौक्कर ने शगुन के रुप में एक रुपए और एक नारियल लेकर लिया और भोपाल सिंह खदरी की बेटी को बहु के रुप में अपनाया.. कार्यक्रम में पहुंचे तमाम अतिथियों रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने इस आदर्श विवाह की सराहना कर रहें है.. केवल एक रुपये लेकर शादी करने से शादी में आये सभी रिश्तेदारों ने कृष्ण छौक्कर की तारीफ की.

भाजपा नेता कृष्ण छौक्कर का कहना है कि दहेज की कुप्रथा समाज के लिए अभिशाप है. इस पर पूर्ण पाबंदी लगाने की जरूरत है, तभी स्वस्थ समाज का निर्माण हो सकता है. उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा को खत्म करके ही बेटा-बेटी का भेदभाव खत्म किया जा सकता है. कृष्ण छौक्कर का कहना है कि उनके बेटे गौरव ने बिना दहेज के शादी करने का फैसला पहले ही किया था. इस फैसले में परिजनों ने भी उनका साथ दिया…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- सरकार ने जारी किए आदेश, इन किसानों को जल्द मिलेंगे ट्यूबवेल कनेक्शन

Voice of Panipat

अब बिना टिकट भी कर सकेंगे Train में सफर, Raliway Station से करना होगा ये काम

Voice of Panipat

HARYANA:- संदिग्ध हालात में युवती लापता, सिलाई सीखने के लिए निकली थी घर से

Voice of Panipat