12.5 C
Panipat
January 28, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsPanipat Crime

HARYANA में बीजेपी नेता गिरफ्तार, कलाकार नवीन नारु के केस में समझौते के नाम पर कर रहा था वसूली

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के हांसी शहर में दुष्कर्म के मामले में समझौता करवाने के नाम पर पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये लेते भाजपा नेता कपिल नेहरू सहित दो को गिरफ्तार कर लिया.. मामला हरियाणवी कलाकार नवीन नारू से जुड़ा है.. नवीन नारू पर बीते साल दुष्कर्म के आरोप लगे थे.. इसी मामले में समझौते के नाम पर यह राशि ली जा रही थी..

हांसी शहर की रहने वाली महिला ने 3 महीने पहले हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया था.. पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 3 साल पहले वह नवीन नारू के संपर्क में आई थी.. नवीन ने एक दिन उसे कोई नशीला पदार्थ खिला कर बेसुध कर दिया और फिर उसके साथ रेप किया.. महिला की अश्लील वीडियो बना ली.. बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया.. 3 साल से उसके साथ बार बार रेप किया… बात ने माने पर जान से मारने की धमकी भी देता था.. महिला पुलिस ने उसके बयान के आधार पर हरियाणवी कलाकार नवीन नारू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने नारू को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में नारू की पत्नी और हरियाणवी कलाकारों ने तब तत्कालीन एडीजीपी श्रीकांत जाधव से मिलकर बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने पैसे ऐंठने के लिए मुकदमा दर्ज करवाया है। नवीन नारू पुलिस के राहगीरी कार्यक्रम में भी प्रस्तुति देता था। हरियाणवी गानों में सपना चौधरी के साथ भी काम कर चुका है। उसके कई गाने हिट भी हो चुके हैं

BJP से पहले जजपा में था नेहरू

कपिल नेहरू भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है। इससे पहले जजपा का शहरी युवा प्रधान था। अक्सर सोशल मीडिया पर मंत्री, विधायक, भाजपा के नेताओं के साथ फोटो डालता रहता था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर दोनों की मौत

Voice of Panipat

20 फरवरी को रामलीला मैदान में, दिल्ली के नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ !

Voice of Panipat

चुनाव से पहले हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 42 HPS ऑफिसर्स बदले गए

Voice of Panipat