24.2 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में दुकानदार से मोबाइल छीनने वाला आरोपी हुआ गिरफ्ता

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड पर मोबाइल दुकान संचालक से मोबाइल छीनकर भागने वाले आरोपी को छोटू राम चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुफियान निवासी मुंडोगढ़ी करनाल के रूप में हुई। थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक छोटू राम चौक पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुफियान पुत्र जमशेद निवासी मुंडोगढ़ी करनाल के रूप में बताई। पुलिस टीम ने मोबाइल बारे पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त मोबाइल 31 दिसम्बर की देर शाम सनौली रोड पर शिव चौक के पास स्थित एक मोबाइल दुकान संचालक से छीनने बारे स्वीकारा। मोबाइल स्नैचिंग की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में राहुल पुत्र जितेंद्र निवासी पठान मोहल्ला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में पठान मोहल्ला निवासी राहुल पुत्र राजेद्र ने बताया था कि उसकी सनौली रोड पर शिव चौक के पास मोबाइल की दुकान है। रविवार 31 दिसम्बर की देर शाम करीब 8:30 बजे दुकान पर एक युवक मोबाइल खरीदने के लिए आया। युवक ने सस्ता मोबाइल दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान उसने युवक से नाम पूछा तो युवक ने सुफियान निवासी मुंडोगढ़ी करनाल बताया। कुछ देर बाद युवक दुकान से बाहर चला गया। तभी भाई अक्षय ने उसको एक इंफिनिक्स का नया मोबाइल अपनी दुकान पर लेकर आने के लिए कहा। भाई अक्षय की पास में ही मोबाइल की दुकान है। वह दुकान से मोबाइल फोन लेकर बाहर निकला तो सुफियान हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर कर्मवीर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सुफियान के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ में बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बरेली गया था परिवार , 8 दिन बाद वापस लौटा तो.. पानीपत का मामला

Voice of Panipat

वलर्ड बॉक्सिंग कप में हरियाणा के 8 बाक्सरों ने जीते मेडल

Voice of Panipat

Panipat पुलिस की 80 टीमों ने 6 घंटे के दौरान 45 आरोपी किए गिरफ्तार

Voice of Panipat