19.4 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana

दर्दनाक हादसा, यमुना नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- यमुना नदी में नहाते समय गांव सारण निवासी राहुल (17), नाहरपुर निवासी हैप्पी (14) और बरहेड़ी निवासी विशेष (14) डूब गए। जब तक उन्हें नदी से निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। तीनों को आसपास के गांव के लोगों ने पानी से निकाला।

तीनों के शव पुलिस ने कब्जे में लिए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। तीनों दोस्त थे। दोपहर को घर से निकले थे। इसके बाद वे नदी पर पहुंचे। तीनों में से किसी को तैरना नहीं आता था। राहुल तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसा गुरुवार दोपहर यमुना नदी के ढिक्का टपरी गांव के पास हुआ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सड़कों पर घूमते ये बेसहारा पशु, बन रहे हादसों का कारण, पढिए.

Voice of Panipat

हरियाणा HSDRF में 1149 पदों पर होगी भर्ती, 11 जिलों में होगी तैनात

Voice of Panipat

पानीपत में महिला का पर्स छीनने वाला गिरफ्तार

Voice of Panipat