43.4 C
Panipat
May 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

हथिनीकुंड बैराज के खोले गए 18 गेट, 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम) :- हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं… यह पानी यमुना में यमुनानगर से आगे कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगा… जिससे इन शहरों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है… पहाड़ों में हो रही बारिश के बाद शनिवार को 11 बजे हथिनी कुंड बैराज में पानी का लेवल 2 लाख 23 हजार 054 क्यूसेक था… वहीं एक घंटे बाद ही 12 बजे तक यह 2 लाख 40 हजार 825 क्यूसेक पर पहुंच गया। बैराज का डेंजर लेवल 70 हजार क्यूसेक है…

वहीं अंबाला की टांगरी नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। स्कूलों की छुटि्टयां कर दी गई हैं। लोगों को नदी के किनारे से दूर सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है…वहीं चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है… इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। इसके अलावा अंबाला और जींद जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया है। मौसम विभाग की ये चेतावनी आठ घंटे तक ही मान्य होगी। वहीं पिछले 24 घंटों में हरियाणा में सबसे ज्यादा बारिश 71.5 एमएम पंचकूला में दर्ज की गई है। यहां घग्गर का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है…

मौसम की खराबी के चलते CM मनोहर लाल का हेलिकॉप्टर चंडीगढ़ से नहीं उड़ सका… उन्हें बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए करनाल, फतेहाबाद और सिरसा आना है। इसके बाद वे चंडीगढ़ से रोड के जरिए ही हिसार के लिए रवाना हुए… वहीं हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है, जबकि कई जिलों में अगले कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना IMD की ओर से जताई गई है… सुबह से सबसे ज्यादा बारिश करनाल क्षेत्र में 44 एमएम हुई है। इसके बाद पंचकूला में 30.5 एमएम और यमुनानगर में 17.5एमएम बारिश दर्ज की गई है। सिरसा के डबवाली में 0.5 एमएम बारिश हुई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat में 7 किलो गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Voice of Panipat

सोना हुआ 1008 रुपए सस्ता

Voice of Panipat

PANIPAT: डीसी की अधिकारियों को दो टुक, सीएम विंडों से संबंधित शिकायतों का निर्धारित समय पर निवारण नहीं तो कटेगी सैलेरी

Voice of Panipat