35.3 C
Panipat
July 27, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA विधानसभा की 14 कमेटियां गठित, पढ़िए किस MLA को मिली क्या जिम्मेदारी ?

वायस ऑफ पानीपत (कुलन्त सिंह):- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 14 विधानसभा कमेटियों का गठन किया है.. पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को लोक उपक्रमों संबंधी और शिष्टाचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.. प्राक्कलन समिति की कमान पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा को दी गई.. इसके अलावा पूर्व मंत्री और जजपा विधायक देवेंद्र बबली, पूर्व मंत्री संदीप सिंह को भी कमेटियों का अध्यक्ष बनाया गया है..

*सिलसिलेवार ढंग से सभी कमेटी, अध्यक्ष और मेंबरों के बारे में जानिए*

  • विधानसभा की नियम समिति में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पदेन अध्यक्ष होंगे.. इस समिति में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, किरण चौधरी, गीता भुक्कल, अभय सिंह चौटाला, घनश्याम दास अरोड़ा, सुधीर कुमार सिंगला सदस्य होंगे।
  • आवास समिति के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा को पदेन अध्यक्ष नामित किया गया है। इस समिति में विधायक हरविंद्र कल्याण, आफताब अहमद, रामकुमार गौतम, रणधीर सिंह गोलन सदस्य होंगे।
  • लोक लेखा समिति का अध्यक्ष गत वर्ष की तरह वरुण चौधरी को बनाया गया है। विधायक रामकुमार कश्यप, नरेन्द्र गुप्ता, भव्य बिश्नोई, अमित सिहाग, सुरेंद्र पंवार, जोगी राम सिहाग, राम निवास, रणधीर सिंह गोलन सदस्य रहेंगे।
  • प्राक्कलन समिति में विधायक कमलेश ढांडा को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। विधायक ईश्वर सिंह, राव दान सिंह, जयवीर सिंह, गोपाल कांडा, प्रमोद कुमार विज, राजेश नागर, मेवा सिंह और बलराज कुंडू इस कमेटी में सदस्य होंगे।
  • लोक उपक्रमों संबंधी समिति की अध्यक्षता विधायक अनिल विज करेंगे। विधायक दुड़ा राम, भारत भूषण बत्रा, प्रदीप चौधरी, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सुधीर कुमार सिंगला, सीता राम यादव, चिरंजीव राव, कुलदीप वत्स को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
  • अनुसूचित जातियों, जन जातियों तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए समिति की अध्यक्षता सत्य प्रकाश करेंगे। इस समिति में विधायक अनूप धानक, लक्ष्मण नापा, राजेश नागर, रेनू बाला, शीशपाल सिंह, चिरंजीव राव, राम करण, धर्मपाल गोंदर को सदस्य बनाया गया है।
  • सरकारी आश्वासनों के बारे में गठित समिति के अध्यक्ष आफताब अहमद होंगे। इस समिति में विधायक राजेन्द्र सिंह जून, दुड़ा राम, सीताराम यादव, देवेन्द्र सिंह बबली, अमरजीत ढांडा, बलबीर सिंह, सुभाष गंगोली, धर्मपाल गोंदर को सदस्य नामित किया गया है।
  • अधीनस्थ विधान समिति की अध्यक्षता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे। विधायक जगबीर सिंह मलिक, अभय सिंह चौटाला, जयवीर सिंह, घनश्याम सर्राफ, संदीप सिंह, अमित सिहाग, इंदुराज और हरियाणा के महाधिवक्ता को इसमें सदस्य बनाया गया है।
  • याचिका समिति में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को चेयरपर्सन बनाया गया है। विधायक जगबीर सिंह मलिक, गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, लीला राम, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मण सिंह यादव, राम निवास, सोमबीर सांगवान को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
  • स्थानीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं सम्बन्धी समिति की अध्यक्षता विधायक ओम प्रकाश यादव करेंगे। इस समिति में विधायक घनश्याम सर्राफ, जगदीश नायर, बिशन लाल सैनी, राम कुमार गौतम, नीरज शर्मा, सुरेन्द्र पंवार, राम करण, राकेश दौलताबाद को सदस्य बनाया गया है।
  • जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन तथा सड़कें) सम्बन्धी विषय समिति में विधायक दीपक मंगला को अध्यक्ष बनाया गया है। विधायक मोहम्मद इलियास, विनोद भ्याणा, लीला राम, धर्म सिंह छोक्कर, डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, प्रवीण डागर, मामन खान, शमशेर सिंह गोगी को सदस्य बनाया गया है।
  • शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाएं सम्बन्धी विषय समिति में देवेंद्र सिंह बबली को अध्यक्ष नामित किया गया है। विधायक जगदीश नायर, नैना सिंह चौटाला, निर्मल रानी, लक्ष्मण नापा, रेनू बाला, शैली, शीशपाल सिंह, नयन पाल रावत को सदस्य बनाया गया है।
  • विशेषाधिकार समिति की अध्यक्षता विधायक संदीप सिंह करेंगे। विधायक बिशन लाल सैनी, हरविंद्र कल्याण, विनोद भ्याणा, दीपक मंगला, सत्य प्रकाश, वरुण चौधरी, अमरजीत ढांडा, कुलदीप वत्स, सोमबीर सांगवान को सदस्य नामित किया गया है।
  • शिष्टाचार मानदंडों के उल्लंघन और हरियाणा विधानसभा के सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों के अवमाननापूर्ण व्यवहार पर समिति में विधायक अनिल विज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विधायक किरण चौधरी, कमलेश ढांडा, भारत भूषण बत्तरा, प्रमोद कुमार विज, प्रवीन डागर, जोगी राम सिहाग, शमशेर सिंह गोगी, सुभाष गंगोली, नयन पाल रावत को सदस्य बनाया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर, चोरों ने कर ली लाखों की चोरी

Voice of Panipat

अगर आपको भी है ये 5 परेशानियां, तो रोज भिगोकर खाएं 2 अंजीर

Voice of Panipat

लॉकडाउन ने बढ़ाई पानीपत ट्रांसपोर्टर्स की मुश्किलें, पासिंग, परमिट और दस्‍तावेजों पूरे नहीं भरना पड़ रहा जुर्माना

Voice of Panipat