27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में  जानलेवा हमला करने मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बुड़शाम गांव के पास दिल्ली पैरलल नहर पर बरेजा कार सवार युवकों पर पिस्तौल से गोली चलाकर जानलेना हमला करने के एक आरोपी को वारदात में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी सहित देर शाम समालखा अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुदीप निवासी खुबडू सोनीपत के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर इनोवा गाड़ी में सवार होकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

आरोपी सुदीप का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ सोनीपत के थाना गन्नौर में आर्म्स एक्ट का एक अभियोग दर्ज है। इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी सुदीप के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त इनोवा गाड़ी व अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सिवाह गांव निवासी सागर पुत्र राजेश ने शिकायत देकर बताया था कि वह 11 जनवरी को गांव निवासी दोस्त प्रिंस व रोहित के साथ अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर बुड़शाम गांव में जा रहा था। दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचे तो एक स्लेटी रंग की इनोवा गाड़ी आई। इनोवा में दो युवक सवार थे। गाड़ी चला रहे युवक ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। उन्होंने अपनी कार नही रोकी तो इनोवा चला रहे युवक ने जान से मारने की नियत से उनकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली कार की डिग्गी में लगी। सागर की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT  

Related posts

प्रशासन के नाम पर चंदा मांगने वाले अब होगें गिरफ़्तार

Voice of Panipat

NTA SWAYAM July 2023 सेमेस्टर एग्जाम शेड्यूल में हुआ बड़ा बदलाव, 30 Nov को होने वाली परीक्षा अब इस Date में होगी

Voice of Panipat

बंडारू दत्तात्रेय होंगे हरियाणा के नए राज्यपाल, राजनीति के रहे हैं माहिर खिलाड़ी, पढ़िए

Voice of Panipat