22.5 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की कोरोना से मौत

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- हरियाणा में आज अनलॉक-4 का पहला दिन है। तो वहीं कोरोना मरीजों की संख्या  लगातार बढ़ती ही जा रही है। वही हरियाणा बीजेपी के लिए एक दुखद खबर है। फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमेश सिंगला की आज सुबह कोरोना से मौत हो गई। सिंगला पिछले कई दिनों से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। सिंगला की बाइपास सर्जरी हो चुकी थी।

28 अगस्त को रमेश सिंगला और उनका बेटा कोरोना पॉजिटिव संक्रमित पाए गए थे । जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि खबर ये भी सामने आ रही है कि उनके बेटे की हालात पहले से काफी बेहतर है। वहीं प्रदेश की बात करें तो कोरोना संक्रमित का कुल आंकड़ा 65 हजार के पास पहुंचने वाला है। लगातर कोरोना संक्रमित मरीजों में इजाफ़ा हो रहा है।

हालांकि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रही है। वही भाजपा नेताओं में भी संक्रमण फैलता जा रहा है। बीते कल जींद के भाजपा विधायक कृष्ण मिड्ढा और पूर्व परिवहन मंत्री कृष्ण लाल समेत प्रदेश में एक दिन में 1450 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में मां ने तीनों बच्चों को भेज दिया बाहर, कर लिया दरवाजा बंद, उसके बाद..

Voice of Panipat

CRPF कांरस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Voice of Panipat

कोरोना के बीच अप्रैल में 14 दिन बैंक बंद! चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Voice of Panipat