26.2 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

तीन राज्यों में जेईई मेन व नीट परीक्षा के लिए बनाए 176 केंद्र, देखिए, हरियाणा में कितने केन्द्र बनाए गए

वायस आफॅ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन और नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इन दोनों परीक्षा के लिए चंडीगढ़-हरियाणा और पंजाब व हिमाचल प्रदेश में 176 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 1,14,211 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 

जेईई मेन के लिए चार राज्यों में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 54418 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। ऑनलाइन होने जा रही यह परीक्षा 1 से लेकर 6 सितंबर तक दो पालियों में होगी। इसी तरह चारों राज्यों में नीट की परीक्षा के लिए 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 59793 विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे। परीक्षा 13 सितंबर को होगी।  

छह सितंबर को जेईई मेन का पेपर देने वाले विद्यार्थी एनडीए की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। एनडीए की परीक्षा भी 6 सितंबर को ही है। शिक्षाविद कुणाल कहते हैं कि जेईई की तैयारी करने वाले विद्यार्थी एनडीए के इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाने के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव ब्रांच में जाने के लिए भी एनडीए की परीक्षा जेईई के विद्यार्थी देते हैं। एनडीए की परीक्षा को आगे-पीछे किया जाना चाहिए। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT के यमुना नदी में कैसे डूबे एक साथ चारो छात्र ? पढ़िए

Voice of Panipat

पानीपत के होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो….

Voice of Panipat

28 अक्टूबर से कॉलेज में ही होगी फिजिकल काउंसिलिंग और फीस जमा

Voice of Panipat