September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में सांड ने बुजुर्ग को उठा कर पटका, हालात नाजुक

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के वार्ड नंबर 4 के अशोक नगर में सांड ने 60 साल के बुजुर्ग को अपने सींगों पर उठा कर पटक दिया.. जिससे बुजुर्ग मार्केट के बीच रखे ट्रांसफॉर्मरों के चबूतरे पर जा गिरा.. बुजुर्ग की नाजुक हालात को देखते हुए आसपास के लोगों ने उसे स्कूटी पर बैठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया..

जानकारी के मुताबिक ये घटना बीती रात शाम करीब 4 बजे की है.. जो अशोक नगर मार्केट की एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई.. इस दुर्घटना में घायल हुए बुजुर्ग की की पहचान नारायण निवासी अशोक नगर के तौर में हुई है.. हादसे के दौरान वह ट्रांसफॉर्मर के करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया.. आसपास के लोगों ने इस घटना का ठीकरा नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों पर फोड़ा है.. अशोक नगर के लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से वे मार्केट के बीच में रखे इन चार बड़े ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन बिजली निगम इनको हटवा नहीं पाया है.. वहीं नगर निगम भी बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम बंद कर चुका है..गौताखोर की वार्ड नंबर चार में अशोक नगर के मेन बाजार में लगाए गए बिजली निगम के चार बड़े ट्रांसफॉर्मर और लोहे के खंभे इंसान और जानवरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं.. इनमें करंट आने से अब तक दो इंसानों समेत कई गोवंशों व अन्य जानवरों की जान तक जा चुकी है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत का सनौली रोड बनेगा जल्द, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Voice of Panipat

सोनाली के चप्‍पल कांड पर सीएम मनोहर लाल ने कही ये बात

Voice of Panipat

ऑटो में बैठने वाले सावधान, 2 महिलाओ ने ऐसे चुराया महिला का पर्स, पढ़िए

Voice of Panipat