36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatWEATHER

पानीपत में फिर सक्रिय हुआ मानसून, बारिश के बाद 3 डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान.

वायस ऑफ पानीपत(सोनम)- एक सप्ताह के सूखे के बाद रविवार रात को पानीपत में बारिश हुई। झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत देने के साथ धान की फसल को फायदा पहुंचाया। हालांकि पानीपत में सोमवार सुबह हल्की धूप खिली रही, लेकिन 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। हरियाणा के पानीपत जिले में रविवार रात को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। एक सप्ताह बाद सक्रिय हुए मानसून के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर तक बारिश के आसार बताए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 23 अगस्त से मानसूनी टर्फ रेखा हिमलाय की तलहटियों की तरफ बढ़ गई थी। जिस कारण मैदानी इलाकों में मानूसन कमजोर पड़ा। अब बंगाल की खाड़ी पर हवाओं के चक्रवात बनने के कारण हरियाणा में दोबारा से मानसून सक्रिय हुआ है। पानीपत समेत हरियाणा में 5 सितंबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। जिस कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जरूरत से ज्यादा Vitamin बन सकता है आपके लिए हानिकारक, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पुलिस शहीदी दिवस पर पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन

Voice of Panipat

इन 18 गांव के लोगों को यहां पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat