September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimePanipat Crime

अलमारी का मेन लॉक ठीक करने के ऐसे घर में घुसे फिर चुराए लाखो के गहने

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- अलमारी का मेन लॉक ठीक करने के बहाने दो सिकलीगर ने लॉकर की चाबी बनाकर उसमें से करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने चोरी कर लिये। जबकि मालिक सामने ही बैठा रहा। सिकलीगर ने लॉकर की साइड खिड़की को बंद करके वारदात को अंजाम दिया है। CCTV फुटेज में सिकलीगरों की धुंधली तस्वीर आई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाने में केस दर्ज कराया है।

सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र के सेक्टर-6 निवासी संजय जैन ने बताया कि उनका कच्चा फाटक के पास कारपेट वेस्ट का काम है। सोमवार को पत्नी ने बताया कि अलमारी का मेन लॉक खराब है। उसी दिन शाम को गली में दो सिकलीगर ताले ठीक करने की आवाज लगाते सुने तो उन्हाेंने दोनों को बुला लिया। अलमारी दिखाने के बाद मेन लॉक ठीक करने के लिए दोनों ने 100 रुपए मांगे। इस पर उन्होंने हां कर दी। वह कुर्सी डालकर अलमारी के पास बैठ गए। दोनों सिकलीगर अलमारी का लॉक ठीक करने लगे और अलमारी की रॉड निकालकर बोले कि नई चाबी बनानी पड़ेगी।

लॉक ठीक करने में दोनों ने करीब 45 मिनट का समय लिया। मेन लॉक की नई चाबी बनाकर दोनों चले गए। सिकलीगरों के जाने में बाद उन्होंने जब लॉकर चेक किया तो उसमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने गायब मिले। संजय जैन ने बताया कि अलमारी का लॉक ठीक करने के दौरान वह वहीं बैठे हुए थे। एक सिकलीगर मेन लॉक ठीक कर रहा था और दूसरा अंदर की तरफ काम कर रहा था। लॉकर की चाबी बनाने के दौरान सिकलीगर ने उसके सामने वाली खिड़की को बंद किया था। ताकि उन्हें वह नजर न आए। CCTV फुटेज में दोनों सिकलीगरों की तस्वीर धुंधली आ रही है। हालांकि पुलिस दोनों की तलाश में लगी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दूसरों का भविष्य बताने वाली महिला ज्योतिष खुद हुई ठगी का शिकार

Voice of Panipat

HARYANA IAS विजय दहिया को नहीं मिली पोस्टिंग, 2 महीने पहले जॉइन कर चुके ड्यूटी

Voice of Panipat

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की दो शिफ्ट में हुई परीक्षा, पानीपत से जुडे प्रश्न भी पूछे.

Voice of Panipat