28.7 C
Panipat
August 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

दिल दहलाने वाली वारदात, युवक को पेड़ से लटकाकर घंटो पीटा…वजह हैरान करने वाली

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- करनाल के गढ़ी भरल गांव के खेतों में शुक्रवार को दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई। चोरी का आरोप लगाते हुए खेत के मालिक ने अपने यहां काम करने वाले युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर कई घंटे तक बुरी तरह पीटा। कई बार उसे पानी में भी डुबोया गया। काफी समय बाद परिजन जब ग्रामीणों के साथ युवक को ढूंढ़ते हुए खेतों में पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को मूर्छित हालत में पेड़ से उतार अस्पताल पहुंचाया। कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। पीड़ित इकबाल के परिजनों ने बताया कि वह राणा माजरा के नवाब के खेतों में काम करता है। सुबह नवाब और उसका साथी बाइक पर इकबाल को साथ ले गए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में बेटे ने अपने ही घर में की चोरी, पिता ने करवाया मामला दर्ज

Voice of Panipat

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, हटेगा स्पेशल टैग, किराया होगा कम

Voice of Panipat

ATM कार्ड की क्लोनिंग कर उड़ाए करोडो रूपये, NIT के B.Tech औऱ B.Com ग्रेजुएट ने बनाया गिरोह.

Voice of Panipat