August 2, 2026
Voice Of Panipat
Uncategorized

दिल्ली से लौटा बिजनेसमैन मिला कोरोना पॉजिटिव, 4 ने जीती कोरोना से जंग

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)

पांच जून को दिल्ली से अपने घर बिशन स्वरूप कॉलोनी में लौटा 35 वर्षीय बिजनेसमैन कोरोना पॉजिटिव मिला है। बिजनेसमैन दिल्ली में ही रहता है। उसने घर आने के दो दिन बाद एतियातन सिविल अस्पताल में सैंपल दिए थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में वो पॉजिटिव मिला है। डॉक्टरों ने उसको खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर उसके पांच परिजनों को क्वारंटीन कर उनके सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए है। विभाग ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में उसकी गली को सील कर दिया है।

राहत भरी खबर, 4 ने जीती कोरोना से जंग

विभाग के लिए राहत भरी खबर ये है कि रिफाइनरी के दोनों मार्केटिंग अधिकारियों व किशनपुरा की 54 वर्षीय पुरूष ने कोरोना से जंग जीत ली है। इन तीनों को खानपुर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया है।वहीं पार्क अस्पताल से सेक्टर-13,17 के युवक की खानपुर से रिपाेर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सहारा में अब तक इतने लोगों को मिला फंसा पैसा

Voice of Panipat

किशोर से छीना फोन, बाइक पकड़ने पर 100 मी. तक घसीटकर ले गए बदमाश

Voice of Panipat

हरियाणा में एक साल तक लगी नई भर्ती पर रोक, कर्मचारियों की LTC भी बंद

Voice of Panipat