logo

Kal ka mousam : बदला मौसम, अब दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की दस्तक

 
Kal ka mousam  बदला मौसम, अब दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की दस्तक

Kal ka Mausam : सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही धुंध व कोहरे का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में कोहरा लोगों को परेशान करेगा। साथ ही अब कड़ाके की ठंड भी शुरू हो जाएगी। हालांकि दिन के समय अभी धूप रहने से कुछ राहत रहेगी। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि बुजुर्गों और नवजात शिशुओं को इससे बचाकर रखें।

उत्तर भारत में जहां सर्दी और कोहरा दस्तक दे रहा है, वहीं मध्य भारत के तटीय क्षेत्र चक्रवाती तूफान और बारिश से जूझ रहे हैं। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में उठे इस तूफान अकवान से मौसम पर व्यापक असर पउ़ रहा है।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि तटीय क्षेत्रों के साथ यूपी और बिहार में भी मौसम में बदलाव रहेगा।

मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूाफान अवकान 18 नवंबर को गंभीर रूप लेगा। इसके परिणाम स्वरूप 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा। ऐसे में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश आएगी। 

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक तूफान आ सकता है। ऐसे में 19 और 20 नवंबर को कई तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसका असर पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना जैसे कई राज्यों में दिखेगा। इसके बाद 21 से 22 नवंबर को उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना बन रही है।

इसके चलते पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में भी 18 नवंबर से लेकर 24 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उप-हिमालयी क्षेत्र जैसे पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 21 से 23 नवंबर तक हल्की बारिश का अनुमान है। 

उत्तर भारत में घटेगी दृश्यता
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ, एनसीआर, हरियाणा, पंजबा व उत्तर प्रदेश में घना कोहरा रहेगा। 18 नवंबर को हालांकि कोहरा कम हो सकता है, लेकिन 19 नवंबर से इसके गहराने की संभावना है। इससे दृश्ता कम होगी। साथ ही पहाड़ों से अब ठंड मैदानी क्षेत्रों में उतर रही है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी।