logo

Haryana Weather: हरियाणा के 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, देखें आज कहां- कहां बरसेंगे बादल ?

 

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून की रफ्तार बढ़ने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

वहीं मौसम विभाग ने आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

इन 6 जिलों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ के अनुसार आज सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में भारी बारिश होगी। इन सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं यमुनानगर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।