logo

दिवाली से पहले ही जहरीली हुई हरियाणा के 6 जिलों में हवा, AQI पहुंचा 300 पार 

दिल्ली के साथ लगता क्षेत्र बहादुरगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जिसका एक्यूआई 365 तक पहुंच गया।  सुबह शाम SKY आसमान धुंधला दिखाई देने लगा है ।
 
जहरीली हुई हरियाणा के 6 जिलों में हवा

Haryana News : हरियाणा में दिवाली से पहले मौसम में जहर घुलता नजर आ रहा है । बता दे की प्रदेश के 6 जिलों में अब एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 को पार कर गया है। दिल्ली के साथ लगता क्षेत्र बहादुरगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जिसका एक्यूआई 365 तक पहुंच गया।  सुबह शाम SKY आसमान धुंधला दिखाई देने लगा है । ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी है .

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी प्रदेश में बारिश के आसार नहीं है । जिससे राहत मिल सके । क्योंकि सुबह शाम देखा जा रहा है की लोगों की आँखों में अब जलन शुरू हो गया है । अगर बारिश नहीं होती है तो दीवाली के मोके पर परेशानी और अधिक बढ़ सकती है .

हिसार HAU ने दी यह जानकारी 

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पिछले पांच दिनों में मौसम खुश्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं व धूल के कण वातावरण की नमी में मिलने से राज्य में कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है।


इन 6 जिलों में जहर बनी हवा 

ताजा अपडेट के अनुसार बता दे  की बहादुरगढ़, जींद, बल्लभगढ़, कैथल, गुरुग्राम और मानेसर सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। इनका एक्यूआई 300 को पार कर गया। बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीँ आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो परेशानी और अधिक बढ़ सकती है .