हरियाणा में तेजी से बदलेगा मौसम, गिरेगा तापमान, कोहरे का भी अलर्ट
Haryana Mausam update : पिछले दिनों मौसम में चले बदलाव के बाद अब हरियाणा में तापमान गिरने लगा है। हालांकि शनिवार व रविवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद चली हवा के कारण जहां प्रदूषण छंटा है, वहीं ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है।
मौसम का यह बदलाव हरियाणा के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी चल रहा है। ताजा बदलाव के बाद सोमवार को हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। इसका मुख्य कारण उत्तर यानी पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं हैं। दूसरी ओर पहाड़ों में बर्फबारी होने से तापमान पर अधिक असर पड़ रहा है। क्योंकि अब मैदानी क्षेत्रों में लगातार पारा नीचे गिरेगा।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि शनिवार व रविवार को सिरसा, हिसार, फतेहाबाद इसके साथ लगते जींद जैसे क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी रही है। इसके कारण अब मौसम में ठंड व नमी बढ़ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में कोहरे का भी असर दिखेगा।
लगातार गिरेगा पारा
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लगातार तारा गिरेगा। हालांकि सोमवार को भी दिन में अच्छी धूप रही, लेकिन सुबह शाम के समय ठंड बढ़ी है। ऐसे में उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र अब कड़ाके की ठंड की चपेट में रहेंगे।
गेहूं की बिजाई में लाएं तेजी
मौसम में आ रहे बदलाव के कारण हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विशेषज्ञों ने कहा है कि गेहूं की बिजाई में अब किसानों को तेजी लानी चाहिए। क्योंकि गेहूं की बिजाई के लिए नवंबर के दूसरे सप्ताह तक का समय उपयुक्त रहता है। ऐसे में जो किसान किसी कारण से अभी तक गेहूं की बिजाई नहीं कर सकें हैं, वे जल्द से जल्द बिजाई कर लें।
