logo

हरियाणा में कल से फिर बदलेगा मौसम, 14 जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट 

Haryana Weather Update : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  यानी IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा।

 
haryana weather alert

Haryana Weather Update : मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। इसके कारण हरियाणा में फिर से तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसे में किसानों पर मौसम की एक ओर मार पड़ने की तैयारी है।

गाैरतलब है कि इस बार मानसून के दौरान बारिश काफी कम रही। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ रहा है। किसानों की मानें तो कम बारिश के कारण धान की पैदावार कम निकल रही है।

हालांकि भाव में तेजी कारण किसान खुश हैं। वहीं आए दिन मौसम में होने वाले बदलाव किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैँ। 

अधिकतर क्षेत्रों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। कुछ जगह धान खेत में है तो कटाई के बाद काफी किसानों का धान मंडियों में पड़ा है।

इस समय पर बारिश होने से किसानाें के सोने पर पानी फिर जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि 28 व 29 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग  यानी IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि हरियाणा में 28 और 29 अक्टूबर को मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा।

इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। 

इन जिलों में बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान दक्षिण हरियाणा का अधिकतर क्षेत्र प्रभावित होगा। क्योंकि गुरुग्राम, रेवाडी, नारनौल, पलवलन, फरीदाबाद, नूहं, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।