Weather : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का डबल असर, कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठिठुरन
Aaj ka Mausam update : लगातार बदल रहे मौसम के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश में फिर से बारिश की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह दबाव अब डिप्रेशन में बदल गया है। परिणाम स्वरूप 16 नवंबर को यह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।
मौसम में आए इस बदलाव से दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ने आशंका जताई जा रही है।इससे दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में मौसम बदलेगा। दूसरी ओर उत्तर भारत में लगातार ठंड का असर बढ़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में अब ठंड बढ़ने के साथ कोहरा भी दस्तक देने लगा है।
बदले मौसम के बीच आईएमडी का कहना है कि इससे दक्षिण और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में तेज बारिश होगी। इसका मुख्य प्रभाव आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ यानम में 19 और 20 नवंबर को दिखेगा। यहां बहुत अधिक तेज बारिश होगी। इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी 18 और 19 नवंबर को तेज बारिश होगी। हालांकि ओडिशा में बारिश के लिए 19 से 21 नवंबर की तारीख संभावित हैं।
प्रदूषण का असर जारी
हालांकि दिल्ली सहित उत्तर भारत में प्रदूषण असर जारी है। हालांकि 2 दिन मौसम में चले बदलाव के बाद रविवार सुबह कुछ राहत मिली थी, लेकिन दोपहर तक फिर से हवा रूकने से प्रदूषण बढ़ गया। हालांकि नए चक्रवात के कारण कुछ प्रभाव इस क्षेत्र मे दिख सकता है। विशेषकर हवा चलने से प्रदूषण कम होगा।
