logo

हरियाणा में अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

 

HARYANA WEATHER UPDATE : हरियाणा में अब मौसम पूरी तरह से बदल गया है। बता दे की प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है और मानसून ने किसानों को काफी निराश किया है। इस बार मानसूनी बारिश में काफी कमी देखने को मिली है जिससे अब फसलों की बुआई करते समय दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।

हरियाणा में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग (IMD UPDATE ) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों तक हरियाणा में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है और फिर हाल बारिश होने के कोई भी आसार नहीं बन रहे हैं। बारिश रुकने की वजह से तापमान में अभी 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलने लगी है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर महीने में भी प्रदेश में गर्मी देखने को मिलेगी। तेज धूप निकलने की वजह से कई जिलों के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो गई है। वहीँ प्रदेश में फिलहाल सबसे गर्म जिला महेंद्रगढ़ बना हुआ है, जिसके तापमान में 5 डिग्री उछाल दर्ज किया गया है।

हरियाणा में बारिश का कब होगी?

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है। हालाकिं प्रदेश में सर्दी का सीजन शरू हो चूका है लेकिन दिन और रात के तापमान में भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। फिलहाल मौसम साफ रहने का अनुमान बना हुआ है।