कल का मौसम 3 नवंबर: देश के 20 राज्यों में बारिश की चेतावनी, 95 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान का अलर्ट
Kal Ka Mousam : दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण भीषण तूफान की स्थिति बन गई है। आशंका जताई जा रही है कि 3 नवंबर को सुबह ही यह तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।
Kal Ka mousam 3 november 2026 : देश भर में मौसम में लगातार बदलाव चल रहा है। अब मौसम विभाग ने 3 नवंबर के लिए देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इतना ही नहीं, इस दौरान 95 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तूफान भी रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए आसमानी आफत से बचने को एडवाइजरी भी जारी की है।
मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार 3 नवंबर को मौसम बिगड़ने से सर्दी का प्रभाव भी बढ़ जाएगा। इस दौरान देश में तापमान 5 डिग्री तक गिर सकता है।
मौसम विभाग ने तटीय क्षेत्रों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है। साथ ही मछुआरों को समुंद्र में जाते समय मौसम की ताजा अपडेट लेने व सावधानी बरतने को कहा है।
क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
इसके कारण कई इलाकों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश हो सकती है। विशेषकर 4 राज्यों में सबसे अधिक बारिश की चेतावनी है।
आंध्रप्रदेश तट से टकराएगा तूफान
दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण भीषण तूफान की स्थिति बन गई है। आशंका जताई जा रही है कि 3 नवंबर को सुबह ही यह तूफान दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है।
इसके प्रभाव के कारण असम और साथ लगते राज्यों में वायु चक्रवाती परिसंचरण बन गया है।
इस राज्यों में होगी तेज बारिश
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि इन परिस्थतियों के चलते 3 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्य भारी बारिश की चपेट में रहेंगे।
