logo

कल का मौसम: 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट, देखें हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि 22 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों में जोरदार बारिश होगी। इसके लिए चेतावनी के साथ एडवाइजरी भी जारी की गई है।
 
कल का मौसम पूर्वानुमान

KAL KA MOUSAM 22 OCTOBER 2026: मौसम में लगातार बदलाव जारी है। एक ओर मानसून की विदाई हो चुकी है, वहीं अब मौसम में बदलाव के कारण लगातार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि 22 अक्टूबर को देश के 15 राज्यों में जोरदार बारिश होगी। इसके लिए चेतावनी के साथ एडवाइजरी भी जारी की गई है।

 


IMD का कहना है पड़ोसी देशों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। क्योंकि फिलहाल बांग्लादेश के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसका असर पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के रूप में आएगा।

 

इसके अलावा पूर्वी देश थाईलैंड की खाड़ी और म्यांमार में भी चक्रवाती परिसंचरण का असर है। इसके कारण सागरीय क्षेत्र में मौसम बदलेगा। इसके उत्तर-पश्चिम में बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान भी रहेगा। 

 

क्योंकि 22 अक्टूबर को दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के साथ कराईल,  पुडुचेरी एवं केरल में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा राजस्थान में भी वक्रवाती पिरसंचरण का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर जैसे क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका है।

 

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड


मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में हुए बदलावों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड बढ़ेगगी। हालांकि दिन में धूप रहेगी। तेज हवा चलने के कारण दिल्ली को आंशिक रूप से पर्यावरण प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है।  हालांकि साथ लगते राज्य हरियाणा में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राजस्थान के बड़े हिस्से में बारिश होने का अनुमान है।