logo

Kal ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में 14 नवंबर को बारिश, प्रदूषण से मिलेगी राहत

 
Kal ka Mausam 14 november weather update ncr mausam

Kal ka Mausam : दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में 14 नवंबर को  हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इससे प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के अधिकतर शहर भीषण प्रदूषण की चपेट में हैं। यहां तक कि दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय भी किए जा रहे हैं।

IMD का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। आने वाले दिनों में यह और अधिक मजबूत होगा। इसके परिणाम स्वरूप 14 और 15 नवंबर मौसम में बदलाव रहेगा।

इसके परिणाम स्वरूप बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह क्षेत्र में आंधी-तूफान की आशंका है। ऐसे में मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है कि वे 15 नवंबर तक समुद्र से लौट आएं। 

दिल्ली एनसीआर व उत्तर भारत में बारिश 
मौसम में आए इस बदलाव के कारण 14 नवंबर से 16 नवंबर तक दिल्ली एनसीआर और उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कई क्षेत्रों में 14 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। 

वहीं 14 व 15 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 15 नवंबर को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही 15 नवंबर को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्रों में पड़ेगा।

साथ ही 14 नवंबर को उत्तर भारत के प्रमुख क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलेगी। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 नवंबर तक बारिश की चेतावनी है।