दिल्ली, एनसीआर सहित देश के इन क्षेत्रों में बदलेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट
Aaj ka mausam : मौसम में चल रहे बदलाव के बीच 18 नवंबर को फिर से बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, सहित देश के कई क्षेत्रों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। क्योंकि कहीं बारिश का दौर रहेगा तो कहीं तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान परेशान करेगा। साथ ही उत्तरी राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाएगा।
मौसम में आ रहे परिवर्तन को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD का कहना है कि चक्रवाती तूफान का असर तटीय राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बारिश के रूप में दिखेगा। इस दौरान करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफान रहेगा।
तटीय क्षेत्रों की ही बात की जाए तो रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल क्षेत्रों में भी करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ बिजली भी चमकेंगी। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का मौसम रहेगा।
वहीं उत्तर भारत के कई राज्य घने कोहरे की चपेट में रहने वाले हैं। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, हरियाणा व पंजाब के क्षेत्र शामिल हैं। हालांकि उत्तर भारत में दिन के समय मौसम साफ रहेगा। दिवाली के बाद बनी प्रदूषण की स्थिति भी अब राहत मिल रही है। क्योंकि मंगलवार को पछवा हवा के कारण मौसम साफ बदला है। इससे जहां हवा में नमी बढ़ी है, वहीं दिन के समय सामान्य धूप रही है। पछवा हवा के कारण हरियाणा में तापमान नीचे आया है।
