logo

हरियाणा समेत उतर भारत में आज चलेगी तेज हवाएं! इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, देखें आज का मौसम पूर्वानुमान 

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।
 
दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

AAJ KA MOUSAM: : हरियाणा संत देश के कई राज्यों में आज फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । बता दे की  एक तरफ जहां दक्षिण भारत के तटीय और प्रायद्वीपीय इलाकों में चक्रवाती प्रणालियों के असर से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है,

वहीं उत्तर और पश्चिम भारत के राज्यों के मौसम में अब बदलाव होना शरू हो गया है । मौसम विभाग के ताज अपडेट के अनुसार आज शनिवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है ।

राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ( IMD uPDATE ) के मुताबिक 24 अक्टूबर को केरल व माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार जताये गए है ( IMD uPDATE )। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग जगहों पर भी भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

हरियाणा समेत उत्तर भारत का मौसम 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार 24 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा । अब लोगों को तेज हवाओं के साथ ठंढ का सामना करना पड़ सकता है ।

वहीँ दूसरी तरफ दक्षिण के आंध्र प्रदेश, केरल व माहे, लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 30 से 40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

समुद्री क्षेत्रों में चक्रवाती गतिविधियों के चलते बंगाल की खाड़ी से जोरदार तूफान उठ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ सकते है ।

वहीँ आने वाले दिनों में मौसम का डबल अटैक देखने को मिल सकता है । जिससे तापमान में गिरावट दिखेगी और ठंढ का कहर देखने को मिलेगा ।