logo

हरियाणा का सिरसा बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, आज से एक्टिव होगा नया पश्चमी विक्षोभ, जानें बारिश पर नया अपडेट 

Haryana Weather Update : 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य में अगले 3 दिन के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।
 
सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर, जानें बारिश पर अपडेट

Haryana Weather Update : हरियाणा के हवा में अब जहर नजर आने लगा है । वहीँ प्रदेश का सिरसा देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है । जानकारी के लिए बता दे की  हरियाणा समेत देशभर के कई राज्यों में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है।

बुधवार सुबह से ही प्रदेश के अनेक शहरों में स्माग से सुबह शाम लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है । आखों में जलन होनी शुरू हो गई है । वहीँ छोटे बच्चों के साथ बुजर्गों को लेकर एडवाइजरी जारी हुई है ।

मौसम विभाग के आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है, बता दे की केवल बारिश ही है जो इस से छुटकारा दिला सकती है .

अधिक जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान के साथ लगता सिरसा शहर देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा। सिरसा का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 369 दर्ज किया गया। वहीं दूसरे नंबर पर हिसार का एक्यूआइ 361 रहा।

हरियाणा में मौसम को लेकर ताजा अपडेट 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 16 नवंबर तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

 

आह यानि 12 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव राज्य में अगले 3 दिन के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

इस दौरान हवाओं में बदलाव उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं से पुरवाई हवाएं से मौसम में ठंढक देखने को मिलेगी । वहीँ आने वाले दिन ठंढ का और अधिक प्रकोप देखने को मिल सकता है .