logo

हरियाणा के इन जिलों में गरज- चमक के साथ होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। कई जिलों में आज भी गरज- चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आज 7 सितंबर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा(Haryana) में मानसून की गतिविधियां अभी जारी रहेंगी। इस वजह से अगले कुछ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है।

आज सोमवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में गरज- चमक के साथ  हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान पलवल में सबसे अधिक ज्यादा बारिश हुई। यहां 40.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं करनाल के इंद्री और रोहतक के कैनाल रेस्ट हाउस क्षेत्र में 2-2 मिमी बारिश हुई।