logo

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया मानसून टर्फ हुआ एक्टिव, 17 से 20 तक बारिश के आसार, देखें मौसम अपडेट

 

Haryana Weather Alert: हरियाणा में नया मानसून टर्फ एक्टिव हो रहा है जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा अमृतसर, लुधियाना, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, उत्तर ओड़िसा से होती हुई उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है और एक साइक्लोनिक सरकुलेशन उत्तरी हरियाणा के ऊपर बनने जा रहा है जिससे हरियाणा राज्य में मानसूनी हवाओं की सक्रियता में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है ।

जिससे 17 अगस्त रात्रि से 20 अगस्त के दौरान राज्य के विशेषकर उत्तरी जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 21 अगस्त से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार