logo

Karwachauth weather update : बारिश-ओलों के बीच होंगे चांद के दीदार, हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट

 
Karwachauth weather update today aaj ka mausam

Weather update : हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में आज यानि 29 व 30 अक्तूबर को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते करवा चौथ पर सुहागिनों को चांदी के दीदार में मौसम खलल डाल सकता है। 

करवाचौथ की शाम और रात को मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे सुहागिनों को चांद देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल करवा चौथ पर हरियाणा में चांद निकलने का समय कहीं रात 8 बजकर 9 मिनट तो कहीं 8 बजकर 11 मिनट है। आज शाम से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

IMD के मुताबिक आसमान में आशिक से घने बादल छाए रहने, गरज-चमक, बिजली और 40-60 किमी / घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के कारण चांद तुरंत नजर आना मुश्किल होगा। बादलों की मौजूदगी के कारण कुछ देर इंतजार के बाद ही चांद की झलक मिल सकती है।

हरियाणा व पंजाब में ये रहेगा मौसम का मिजाज 

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि के आसार हैं तो हरियाणा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना। इसके अलावा चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 

बता दें कि पिछले साल करवाचौथ 13 अक्टूबर को था, जब चांद निकलने का तय समय 8:10 बजे था, लेकिन वह 8:35 बजे नजर आया था। इस बार यह पर्व करीब 20 दिन देरी से आ रहा है तो ऐसे में इंतजार बढ़ सकता है। 

IMD चंडीगढ़ (मौसम केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि विशाखापट्टनम और आसपास के तटीय क्षेत्र से आने वाली नमी युक्त हवाओं का प्रभाव उत्तर भारत (बिहार, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और पंजाब-हरियाणा के पूर्वी हिस्सों तक पहुंच रहा है। वहीं नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस 29 अक्टूबर से सक्रिय होकर 30 अक्टूबर की दोपहर बाद तक असर दिखाएगा। इससे बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। 

आगे कैसा रहेगा मौसम 
यदि तापमान सामान्य से ऊपर बना रहता है, तो कड़ाके की ठंड की शुरुआत देरी से होगी। इस बार शीतकाल में घने कोहरे के दिन भी कम रहने की संभावना जताई गई है। वीरवार को बारिश, तेज रफ्तार से हवाएं और शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, दोपहर बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम 27, न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा। शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।