logo

Kal Ka Mousam 13 November: हरियाणा-राजस्थान सहित 17 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट, नोट करें देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 

मौसम में बदलाव के चलते तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा भी रह सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी अब परेशान करने लगेंगी। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है।
 
देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान 

Kal Ka Mousam 13 November:सर्दी शुरू होने के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। इसका प्रभाव देश के बड़े क्षेत्र में बारिश के रूप में दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 13 नवंबर को दिल्ली-राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में बारिश होगी। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। 

दरअसल फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में जहां धान की कटाई का सीजन पूरा होने का आया है, वहीं गेहूं की बिजाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान व अन्य राज्यों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी चलेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा भी रह सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी अब परेशान करने लगेंगी। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वी और तटीय राज्यों में भी मौसम बदलेगा। क्योंकि कश्मीर संभाग और उसके आस-पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 


इन राज्यों में होगी बारिश


मौसम विभाग यानी आईएमडी का कहना है कि 13 नवंबर को दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में तेज बारिश की भविष्यवाणी है। इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आंधी की भी चेतावनी जारी की गई है। 

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड


मौसम विभाग द्वारा दिए गए पूर्वानुमान के अनुसार 13 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में बारिश के साथ ठंड का प्रभाव रहेगा। हालांकि हल्की बारिश का अनुमान है, लेकिन इसके साथ ही हवा में ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि यह दिल्ली के लिए राहत भरी खबर है। क्योंकि इससे दिल्ली के प्रदूषण स्तर में कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही झारखंड के कई क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट है।

पहाड़ी क्षेत्रों में डबल अटैक


वहीं पहाड़ी क्षेत्रो में मौसम का डबल अटैक रहने वाला है। बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की भी चेतावनी है। इसके तहत उत्तरखंड में मौसम बदलेगा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का यही हाल रहेगा। जम्मू-कश्मीर में भी 13 नवंबर को भारी बारिश के साथ बर्फबारी की आशंका है।