logo

हरियाणा समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम? इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

weather update : कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।  अधिक जानकारी के लिए बता दे की बदलते मौसम के साथ अब ठंढ ने भी दस्तक देनी शरू कर दी है।  हरियाणा में अभी मौसम शांत है और बारिश ( haryana Weather) का अनुमान नहीं है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka mousam 19 octobar : त्योहारी सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।  कई राज्यों में आज भी भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।  अधिक जानकारी के लिए बता दे की बदलते मौसम के साथ अब ठंढ ने भी दस्तक देनी शरू कर दी है।  हरियाणा में अभी मौसम शांत है और बारिश ( haryana Weather) का अनुमान नहीं है।  वहीँ पिछले दिनों की बारिश से तापमान में गिरावट जरूर देखने को मिली है।  चलिए जानते है आज देशभर के मौसम की ताजा रिपोर्ट 
 

मौसम विभाग ने एक नई रिपोर्ट जारी की है, जिसमें आज कई राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 


 19 अक्टूबर का मौसम पूर्वानुमान 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत में अभी मौसम शांत रहने वाला है जबकि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी।  तमिलनाडु और पुडुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर आंधी के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।  
 

केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हवा की गति बढ़ सकती है।  सोमवार को उत्तर भारत में बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है।
 

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है।  राज्य में भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि सप्ताह के दौरान पूर्वी भारत में कोई महत्वपूर्ण वर्षा गतिविधि होने की संभावना नहीं है।
 

19 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश या आंधी-तूफान ( Rajasthan Weather) से अब छुटकारा मिलता हुआ नजर आ रहा है।  आईएमडी की प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर-पश्चिम भारत के लिए सप्ताह के दौरान किसी भी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि का अनुमान नहीं लगाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बारिश के संबंध में किसी बड़े अलर्ट का कोई उल्लेख नहीं है।  पश्चिमी विक्षोभ ( WD) से जुड़ा एक चक्रवाती परिसंचरण निम्न वायुमंडलीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश और उससे सटे पंजाब के ऊपर स्थित है।

जम्मू-कश्मीर में 19 अक्टूबर को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (imd update) ने अगले कुछ दिनों तक पूरे राज्य में बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं की है।