logo

हरियाणा में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम,सिरसा जींद समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश 

आज और कल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मगर 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होगा और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे है ।
 
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम

HARYANA NEWS : हरियाणा के मौसम में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा । रात और सुबह जहां गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, वहीं दोपहर के समय धूप खिलने से तापमान 30 से 35 डिग्री के आसपास बना हुआ है। बता दे की प्रदेश में धीरे धीरे अब सुबह शाम ठंढ की एंट्री देखने को मिल रही है । वहीँ एक नया सिस्टम एक्टिव होगा जिससे प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताये जा रहे है ।


तापमान में गिरावट 
 

हरियाणा में सुबह और रात के तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पारे में लगातार गिरावट नजर आ रही है । वहीँ आज के तापमान की बात करें रो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में औसत 0.6°C की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी कई शहरों में तापमान 15 डिग्री तक दर्ज किया गया है ।
 

सिरसा-जींद समेत कई जिलों में बारिश के आसार 
 

मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार दो दिन बाद फिर मौसम बदलने वाला है । आज और कल तक पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। मगर 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव होगा और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और जींद जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे है । वहीँ अगर अब बारिश होती है तो किसानों को फायदा होने वाला है । बता दे किसानों ने सरसों की बिजाई शरू कर दी है ऐसे में काम पानी वाले इलाकों में यह बारिश बड़े काम आने वाली है ।