हरियाणा में तेज तूफानी बारिश के साथ गिरेंगे बड़े बड़े ओले, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान
HARYANA HEAVY RAIN ALERT : हरियाणा में कल तेज तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। बता दे की मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, वहीँ किसानों के लिए कल का दिन भारी रह सकता है। बता दे की धान समेत कपास, नरमा और ग्वार जैसी फसल कटाई के सीजन के बीच मौसम बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है। बता दे की पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों की फसलें मंडियों में भीग गई थी।
कल हरियाणा में भारी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट
हरियाणा में कल मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तूफानी बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी किया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार कल (15 अक्टूबर) को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।
किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
बता दें कि प्रदेश में किसानों के लिए कल परेशानी बढ़ सकती है। धान समेत अन्य फसलें हरियाणा की मंडियों में पड़ा है। अगर ऐसे में बारिश होती है तो नमी बढ़ने के साथ ही गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। वहीं जो धान एजेंसियों ने खरीद कर बैगों में भरा हुआ है, लेकिन मंडियों से उठान नहीं हुआ है ऐसे में उन्हें भी नुकशान का खतरा बढ़ गया है।
