logo

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 

हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे में राज्य के कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मुताबिक आज 2 सितंबर 2026 को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटो में यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, करनाल, सोनीपत, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जिलों में कहीं-कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है।