हरियाणा में भीषण बारिश और ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी, देखें कल कैसा रहेगा मौसम?
Haryana Weather Alert : पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव चल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है। चक्रवाती तूफान अर्णव का परिणाम मौसम पर दिख रहा है।
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम अचानक से बदला है। इससे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी हुई है।
हालांकि मध्य हरियाणा के कई क्षेत्र बारिश के नुकसान से बच गए। इससे पहले 29 अक्टूबर यानी वीरवार को भी प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का असर रहा।
वहीं शुक्रवार को हरियाणा के 18 जिलों में वर्षा का अलर्ट है। साथ ही ओलावृष्टि के लिए भी चेतावनी दी गई है।
बारिश का सबसे अधिक असर वीरवार को ही देखने को मिला था। इससे जहां धान की फसल की कटाई प्रभावित हुई, वहीं मंडियों में रखा गया धान भी भीग गया।
प्रदेश की मंडियां फिलहाल धान, बाजरा, कपास और ग्वार से अटी पड़ी हैं। ऐसे में बारिश होने से प्रदेश के किसानों या खरीद एजेंसियों को मोटा नुकसान हो सकता है।
वीरवार को हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई। इसमें गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, बहादुरगढ़, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र व चरखी दादरी के हिस्से शामिल हैं।
वहीं अब मौसम विभाग ने करनाल, पानीपत, यमुनानगर, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, मेवात के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
कल इन जिलों में मौसम रहेगा खराब
वहीं जींद, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ के साथ रेवाड़ी के लिए येलो अलर्ट दिया गया है।
