logo

उत्तर भारत में एक सप्ताह तक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

 
उत्तर भारत में एक सप्ताह तक तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट

Rain alert Weather update : पूरा उत्तर भारत फिलहाल प्रदूषण की चपेट में है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने राहत भरी खबर दी है। क्योंकि आने वाले दिनों में उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 
मौसम विभाग के के अनुसार 15 नवंबर से बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल में भी बारिश की आशंका है। क्योंकि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और हो रहा है। इससे यह मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान के रूप में असर दिखाएगा।

इससे 16 नवंबर को शाम तक बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्से में चक्रवाती तूफान की संभावना बन रही है। इसके चलते मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वे 16 से 19 नवंबर तक मध्य बंगाल की खाड़ी के समुद्री क्षेत्र में नहीं जाएं।

यहां होगी तेज बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इसके साथ लगते हरियाणा और चंडीगढ़ अगले एक सप्ताह तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी भी परेशानी कर सकती है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश की संभावना बन रही है। 

तटीय क्षेत्र में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि तटीय क्षेत्र भी आने वाले दिनों में बारिश की चपेट में रहेंगे। इसके चलते अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 16 नवंबर तक तेज बारिश होगी। इसके अलावा ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश जैसे क्षेत्रों में 18 व 19 नवंबर को भारी बारिश होगी।