Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है । बता दे की पिछले दिनों की हुई बारिश और ओलावर्ष्टि ( Hailstrom) के बाद अब प्रदेश में सुबह शाम गुलाबी ठंढ ने दस्तक देना शुरू कर दिया है । बता दे की पिछले दिनों कई जिलों में तेज तूफान के साथ बारिश देखने को मिली जिसका असर अब उत्तर भारत में देखने को मिलेगा .
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की हरियाणा के मौसम में शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में कमी रही। नारनौल का रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गिर कर 20.5 डिग्री तक रह गया है। बता दे की आने वाले दिनों में तापमान की गिरावट के साथ ठंड का कहर प्रदेश में बढ़ने वाला है .
कई जिलों में हल्की बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम खराब रहा .शुक्रवार को गुरुग्राम, पलवल और रेवाड़ी में हल्की वर्षा( Haryana rain) हुई। वर्षा के साथ ही तापमान में गिरावट होने से गुरुग्राम का अधिकतम तापमान कम हुआ।
सुबह शाम होगा ठंढ का एहसास

बता दे की लोगों को अब सुबह शाम ठंढ का एहसास होना शुरू हो गया है । दिन और रात का तापमान कम होने से अब प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन भी बढ़ने वाली है .
