Haryana Weather Update : हरियाणा में आज एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन लगातार भारी बारिश और ओलावर्ष्टि की चेतावनी जारी
Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा । बता दे की प्रदेश में एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जिससे प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार पैदा हो रहे है .मौसम विभाग का कहना है कि 29 अक्टूबर को हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।जिससे तापमान के गिरावट के साथ प्रदेश में ठंढक बढ़ेगी और किसानों को नफ़ा नुकशान भी हो सकता है .
आज एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 28 अक्टूबर तक मौसम खुश्क है। परंतु आज एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 29 अक्टूबर से हवाओं के बदलाव हो सकता है।

गाैरतलब है कि इस बार मानसून के दौरान बारिश काफी कम रही। इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ रहा है। किसानों की मानें तो कम बारिश के कारण धान की पैदावार कम निकल रही है। हालांकि भाव में तेजी कारण किसान खुश हैं। वहीं आए दिन मौसम में होने वाले बदलाव किसानों की परेशानी बढ़ा रहे हैँ।
अधिकतर क्षेत्रों में धान की कटाई जोरों पर चल रही है। कुछ जगह धान खेत में है तो कटाई के बाद काफी किसानों का धान मंडियों में पड़ा है। इस समय पर बारिश होने से किसानाें के सोने पर पानी फिर जाएगा। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वानुमान दिया है कि 28 व 29 अक्टूबर को तेज बारिश के साथ आंधी की भी आशंका है।
31 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के पूर्वानुमान में कहा गया है कि हरियाणा में आज से मौसम काफी परिवर्तनशील रहेगा। इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के 14 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इसका असर प्रदेश में 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा .
मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान दक्षिण हरियाणा का अधिकतर क्षेत्र प्रभावित होगा। क्योंकि गुरुग्राम, रेवाडी, नारनौल, पलवलन, फरीदाबाद, नूहं, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक में बारिश होने की आशंका है। इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
