Haryana Weahter Update : हरियाणा में दो दिन भारी बारिश और तेज तूफान का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
Haryana Heavy Rain Alert : पिछले कई दिन से हरियाणा में मौसम साफ चल रहा है, लेकिन अब मौसम विभाग ने 25 और 26 अक्टूबर को तेजी बारिश की चेतावनी जारी की है। इससे धान किसानों को परेशानी हो सकती है। क्योेंकि काफी संख्या में किसानों की धान की फसल अभी खेत में ही तैयार है। वहीं मंडियों में भी भारी मात्रा में धान पहुंच चुका है। अब बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान होगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार स्थित मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि नए पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश के कई क्षेत्रों में देखा जा रहा है। इससे अधिकांश क्षेत्रों में बादलवाई रहेगी। साथ ही कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बारिश भी हो सकती है।
इसके अलावा हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जिससे मौसम बदल जाएगा। हालांकि रात के समय ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन दिन अभी भी मौसम गर्म रहता है। अब बारिश के बाद ठंड जोर पकड़ लेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एमएल खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मौसम में व्यापक बदलाव आएंगे।
इसके साथ अब बारिश होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। विशेष कर सुबह शाम के समय तापमान काफी कम हो जाएगा। हालांकि पिछले कुछ दिनों चल रही प्रदूषण की स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है। प्रदेश में कई जगह धान की पराली जलाने के मामले भी आ रहे हैं। बारिश होने से इस पर भी रोक लगेगी।
बिजाई रोक दें किसान
मौसम में आ रहे बदलावों के कारण कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों के लिए सलाह भी दी गई है। विशेषकर जो किसान बिजाई की तैयारी कर रहे हैं, उनको अभी रूकना चाहिए।
इसके अलावा जिन किसानों ने धान की फसल हाथ काटी हुई है, वे इसको सुरक्षित कर लें। इसके अलावा अभी धान को मंडी में ले जाने से भी बचें। इसके अलावा कपास की चुनाई या तो बारिश से पहले कर लें, या फिर मौसम साफ होने के बाद ही करें।
