Haryana Weather Update: उत्तर-पश्चिम हवाओं से हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन, जानें बारिश को लेकर नया अपडेट
Haryana Weather Update : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है । अब प्रदेश में ठंढ से ठिठुरन बढ़ने लगी है । वहीँ आने वाले दनिन में मौसम खुश्क रहने वाला है , सुबह शाम ठंढ का असर देखने को मिल सकता है , वहीँ मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में ठंड के साथ स्माग का असर भी बढ़ने लगा है। राजस्थान सीमा से सटे हिसार के बालसमंद क्षेत्र में प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। यहां न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में तापमान
प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी रात का तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा . करनाल में 9.5 डिग्री और हिसार शहर में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। भिवानी में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री, सिरसा में 11 और रोहतक में 11.4 डिग्री रहा।
28 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 28 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं। उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
अलसुबह हल्की धुंध
अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रदेश में अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है । प्रदेश में अगले कुछ दिन अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध भी रहने की संभावना है। ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
