Haryana Weather Alert: हरियाणा में एक्टिव होंगें तीन नए पश्चिमी विक्षोभ, दो दिन तक बारिश का अलर्ट
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव नजर आने वाला है । जिसके चलते बारिश के आसार पैदा हो रहे है । बता दे की जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने वाली है । मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अँसुअर आने वाले दो दिन लगातार घना कोहरा देखने को मिल सकता है वहीँ 3-4 दिसंबर को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम रहने पर सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।
हरियाणा में तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के जिलों में उत्तरी पश्चिमी तेज गति की हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सुबह हवा की गति मंद होने के कारण हल्का कोहरा भी दिखने लगा है।हिसार में वीरवार को रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.6 डिग्री कम रहा।
कल कैसा रहेगा मौसम
28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। अंतिम दो दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इसके चलते 3-4 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। तेज गति की हवा चलने वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिलेगा।
